हमीरपुर, फरवरी 20 -- बिवांर, संवाददाता। मौदहा बांध की छानी ब्रांच की नहर में पानी तलहटी में चलने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि मौसम में अचानक आये बदलाव से गेहूं की फसलों के लिए पानी की आवश्यकता बढ़ गई है। परेशान किसानों ने नहर को पूरी क्षमता से चलाये जाने की मांग की है। मौदहा बांध की मुख्य नहर से निकली छानी ब्रांच में पानी तलहटी पर चलने से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि फरवरी माह के पखवाड़े में बढ़े तापमान से गेहूं की फसलों को पानी की सख़्त आवश्यकता है। परंतु छानी ब्रांच में पानी तली पर चल रहा है 12.600 किलोमीटर तक पानी कम मात्रा में आ रहा है। करीब छह किलोमीटर तक पानी नहीं जा रहा है। पीछे के करीब आधा दर्जन गांव बिवांर,बांधुर बुजुर्ग, बांधुर खुर्द, छेड़ी बसायक, चंदौली, पारा के किसान पानी के लिए परेशान...