जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदुपर। बागबेड़ा में पानी टैंकरों का फेरा बढ़ाने और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर विशाल घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जरूरत पड़ी तो जुस्को कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। अश्विनी तिवारी ने कहा बागबेड़ा मंडल की बैठक बुलाकर प्रदर्शन की तारीख की घोषणा की जाएगी। गुरुवार को समिति और भाजपाइयों ने बागबेड़ा में इन्हीं को मांगों को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.