फतेहपुर, फरवरी 15 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा में शनिवार रात पानी टंकी में चढ़कर बीम में फंदा फंसाकर अधेड़ फांसी में झूल गया। मोहल्ले के लोगों ने टंकी में शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी में चढ़कर शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने की बात कही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुटी है। खजुहा कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी 50 वर्षीय नफीस ने कस्बे में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात ही लोगों की नजर टंकी पर लटके शव पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर खजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार नफीस...