गोरखपुर, मई 21 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के बिगहि गांव में साझे के मोटर से पानी चलाने की बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से छह लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रथम पक्ष से सावित्री देवी पत्नी अशोक ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात साझे के मोटर से पानी चलाने के विवाद में मारपीट हुई। मारपीट में मुझे और देवर ,ननद को चोट आई। पुलिस ने दुर्गा, कैलाश, धीरेश, सोमनाथ, संजनी तथा रेखा पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष से कैलाश चौहान ने पुलिस को बताया कि 18 मई कि रात मोटर से पानी चलाने पर विवाद में मारपीट की गई है। पुलिस ने लालू ,गोलू ,रविंद्र और अशोक पर केस दर्ज कर लिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.