आजमगढ़, मार्च 16 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकरडीहा गांव में शुक्रवार की शाम पानी गर्म करते समय करंट से झुलस कर महिला की मौत हो गई। वह होली खेलने के बाद नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी 33 वर्षीय प्रेमा देवी के पत्नी आनंद कुमार रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहते हैं। शुक्रवार को प्रेमा पड़ोसियों के साथ होली खेली। शाम करीब पांच बजे वह नहाने के लिए इमर्शन राड से बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान करंट से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमा की छोटी बेटी ने मां को मृत अवस्था में पड़ा देख शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए। घटना से होली खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जानकारी होने पर माय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.