औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। शहर के सत्ती तालाब पर निर्माण कार्य के दौरान पानी को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने एक ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुहल्ला ठठराई निवासी अर्जुन पुत्र राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सत्ती तालाब पर बन रही दुकानों के निर्माण कार्य में पंप चलाकर पानी उपलब्ध कराने का काम करता है। सोमवार सुबह जब वह पंप चला रहा था, तभी करीब आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और जबरन पानी खोलने लगे। अर्जुन के अनुसार उसने सरकारी कार्य चलने की बात कहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर सभी लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.