मेरठ, जनवरी 8 -- महानगर समेत जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और जलजनित बीमारियों पर लगाम कसने के लिए डीएम डा.वीके सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने नगर निगम, नगर पालिकाओं और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में पाइपलाइन, सबमर्सिबल पंप, वाटर टैंक और पंपिंग स्टेशनों की सघन जांच करें। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर जांच और की गई मरम्मत की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में डीएम ने पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर उन क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां लीकेज या गंदे पानी की शिकायतें आई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.