लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ से चलने वाली और लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में पानी की किल्लत हो रही है। परेशान यात्री रेलवे के एक्स पर शिकायतें कर रहे हैं। गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस के यात्री आलोक तिवारी ने पोस्ट किया कि वह एस-4 बोगी में यात्रा कर रहे हैं। बोगी में पानी ही नहीं है। कोटा-पटना एक्सप्रेस के यात्री नीतेश श्रीवास्तव ने एस-6 बोगी में पानी नहीं आने की बात उठाई है। लखनऊ से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन तेजस की बोगी सी-6 में यात्रा कर रहे राव नामक यात्री ने बोगी के पाश्चात्य शैली के शौचालय में गंदगी और पानी न आने पर नाराजगी जताई। वहीं गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-4 में यात्रा कर रहे विवेक उपाध्याय ने लीकेज की फोटो रेलवे के एक्स पर डाल कर इसे सही कराने का अनुरोध रेलवे से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...