मुरादाबाद, फरवरी 18 -- क्षेत्र के गांव कालेवाला में पेयजल योजना की लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व पानी की पाइपलाइन डालने के नाम पर गांव की सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन आज तक न तो पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की गई। नतीजतन ग्रामीणों को न पानी मिल सका और न ही बेहतर सड़क सुविधा ही मिली पाई। गांव की मुख्य गलियों से लेकर संपर्क मार्गों तक हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने एकत्र होकर जोरदार...