प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के खनचिरिया परेवा नारायणपुर गांव निवासी मन्नीलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 28 मार्च की सुबह करीब छह बजे आजाद की बाग में नहर का पानी लगाया था। तभी गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और पानी लगाने से मना करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी से पीटने लगे, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित मन्नीलाल गौतम की तहरीर पर पुलिस ने लालमन, दीपक यादव, लवकुश यादव, भोथे, ननचू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.