नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ खास इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को अगले दो दिन (9 और 10 जनवरी को) पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ख्याला में बिछाई गई 900 मिली मीटर व्यास वाली नई मुख्य पाइपलाइन में 6 जगह पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है, इस दौरान पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग जलाशय, राम देव मार्ग, ख्याला BPS और नजफगढ़ नाले के दोनों तरफ इंटरकनेक्शन (पाइपों को आपस में जोड़ना) का काम होना है, जिसके चलते शहर के 16 से ज्यादा इलाकों में 9 जनवरी शुक्रवार की शाम को और 10 जनवरी शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस दौरान जनता को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने खेद जताया है और साथ ही लोगों को सलाह भी दी है कि वे समझदारी से पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.