नैनीताल, नवम्बर 17 -- नैनीताल। अयारपाटा वार्ड में पानी की समस्या को लेकर सभासद मनोज साह जगाती ने सोमवार को जल संस्थान के कार्यालय के बाहर एक घंटे का धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने की मांग की। कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की ओर से व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान की ओर से बिल तो भारी भरकम दिए जाते हैं, मगर पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है। कहा कि यदि विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो यह धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...