जमशेदपुर, फरवरी 6 -- विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल में जलसंकट के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए अस्पताल उद्घाटन कराया गया, जबकि स्थायी जल व्यवस्था नहीं की गई थी। पांच वर्षों तक स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता जानते थे कि भवन का निर्माण एलएंडटी कर रही है, बावजूद इसके ठोस योजना नहीं बनाई गई। अस्पताल में पांच डीप बोरिंग लगाई गईं, जो बरसात में कारगर रहीं, लेकिन गर्मी में पानी की मात्रा घटने लगी। अस्पताल को प्रतिदिन कम से कम पांच लाख लीटर पानी चाहिए, जबकि मानगो नगर निगम और डीप बोरिंग से मुश्किल से दो लाख लीटर ही उपलब्ध है। इसके कारण कई ऑपरेशन स्थगित हुए। सरयू राय ने डिमना लेक और डोबो डैम से पानी लेने का सुझाव पहले भी दिया था, लेकिन कोई पहल नहीं ...