मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। रामगंगा नदी में मछलियों के मरने के कारण का खुलासा पानी की रिपोर्ट के आधार पर होगा। शुक्रवार को बांग्ला गांव के सामने नदी में भारी मात्रा में मछलियों के मरने के बाद मत्स्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण इकाई में खलबली मची है। सोमवार को तीसरे दिन भी टीम ने नदी के पानी के सैंपल लिए। सैंपल में मछलियों की मौत का कारण पता हो सकेगा। उधर, रविवार को टीम ने अगवानपुर क्षेत्र में आखेट करने वालों द्वारा नदी में जहरीले पदार्थ डालने की पुष्टि हुई है। इसीलिए पानी की जांच कराई जा रही है। मत्स्य निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने पानी का सैंपल लिया है, जिसकी जांच के बाद मछलियों के मौत का असल कारण सामने आ सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर घटना का राजफाश किया जाएगा। प्रयोगशाला में पानी की जांच कराई जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.