बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण की आवश्यकता को लेकर पानी की पाठशाला विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय रहे। विद्यालय के निदेशक पूर्णाशीश रथ ने स्वागत कर जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने "पानी की कहानी, बचानी है ये ज़िंदगानी" तथा "नदियाँ हमारी, उन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी" जैसे संदेशपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पिछले 30 वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय, "खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़" अभियान के प्रणेता एवं जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि केवल नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जल संरक्षण ...