मुरादाबाद, मार्च 3 -- ढक्का कुंदनपुर में पानी की पाइप लाइन फटने से लाइनपार इलाके में पेयजल की समस्या गहरा गई है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर भी पानी के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पानी की पाइप लाइन में फाल्ट को ठीक करने की कार्रवाई शुरू की गई। देर शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। लाइनपार निवासी, रजनीश चौहान, विनोद कुमार, रामकृपाल, विवेक शर्मा, अमन सैनी, मुन्नी देवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से पूरा इलाका पानी की समस्या से जूझ रहा है। सुबह-शाम पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइनें लगानी पड़ रही हैं। क्षेत्रीय पार्षद सुधीर सेठ ने बताया कि सूचना पर निगम की टीम फाल्ट को ठीक करने में लगी हुई है। वहीं फाल्ट ठीक करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.