चाईबासा, जनवरी 2 -- चाईबासा,संवाददाता। शहर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग पाइपलाइनों में लीकेज की समस्या से पूरी तरह बेखबर है और शायद किसी बड़ी शिकायत या अनहोनी का इंतजार कर रहा है। इंदौर में दूषित पानी से हुई हालिया घटनाओं के बावजूद स्थानीय विभाग की नींद नहीं खुली है, जबकि चाईबासा में भी ऐसी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सदर टंकी के पास ही लीकेज हैरानी की बात यह है कि सदर पानी टंकी से महज 400 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या है। हालांकि, यह लीकेज नाले में न होकर सड़क के किनारे है, लेकिन पाइप के फटने से घरों में गंदा और दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। मधु बाजार स्थित कांटा चम्मच रेस्टोरेंट के सामने और भाजपा नेता अनूप सुल्तानिया के घर के पास मुख्य सड़क पर ही पानी का रिसाव हो रहा ह...