रामपुर, मार्च 12 -- होली पर नगर पालिका ने शहर वासियों के लिए विशेष तैयारी की है। रंगों के त्योहार के मौके पर लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। होली के पर्व को लोग पूरे उल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए पानी की सप्लाई को लेकर जलकल विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। होली के दिन पूरे दिन पानी की आपूर्ति घरों में होगी। इसके साथ ही नगर पालिका ने कंट्रोल रुम बनाया है। जिसमें चार अधिकारी सहित छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शहर में लगभग साढ़े चार लाख की आबादी निवास करती है। इनको प्रतिदिन नगर पालिका से टंकी और पंपो से से सप्लाई दी जाती है। जलकल विभाग द्वारा हर दिन सुबह और शाम पानी की सप्लाई घरों में की जाती है। हर क्षेत्र में समय अलग-अलग है। इसके लिए सभी जोन में अधिकारियों और कर्मचारियों का जिम्मा तय किया गया है। नगर पालिका ई ओ दुर्गेश्वर ...