भभुआ, अप्रैल 10 -- (पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क पर इन दिनों मवेशियों के साथ पशुपालकों की गतिविधियां बढ़ गई है। वह अधौरा की ओर से चारा व पानी की तलाश में मवेशियों के साथ भगवानपुर की ओर आने लगे हैं। इस रास्ते कुछ पशुपालक भभुआ व कुछ रामपुर की ओर जाते दिख रहे हैं। वह भैंस-गाय को लेकर सुबह-शाम आते-जाते नजर आ रहे हैं। बाजार के दुकानदारों ने बताया कि मवेशियों के झुंड से ग्राहक व बाजार में आने-जाने वाले लोग डरे रह रहे हैं। हालांकि मवेशियों के साथ पशुपालक के रहने से अभी तक किसी तरह की घटना नहीं हुई है। पशुपालक मवेशियों के साथ नदी व नहर के तट पर रहेंगे। आषाढ़ में बारिश होने पर वह अपने गांव लौटेंगे। प्यासे जंगली जानवर आने लगे मैदान भाग में भगवानपुर। अधौरा व भगवानपुर के जंगलों से जानवर पानी की तलाश में मैदानी भाग की ओर आने लगे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.