सोनभद्र, फरवरी 5 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेड़ ग्राम में बुधवार को घर में खेलते समय पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पेढ़ गांव में बुधवार को चार गुड़िया पुत्री रामसूरत की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को परिवार के लोग काम करने चले गए। घर में केवल बच्चे थे। गुड़िया अपने घर के बाहर खेल रही थी कि लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया देर शाम टंकी में उसकी लाश बरामद हुई। जिससे घर में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना का मुकदमा लिखकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.