हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी। राजपुरा प्राइमरी स्कूल स्थित धोबी घाट के पास एक नशेड़ी शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से लटक कर आत्मदाह करके की धमकी देने लगा। मौके पर राजपुरा चौकी के इंचार्ज नरेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद नशेड़ी को टंकी से बाहर निकाला। चौकी ले जाने के बाद भी नशेड़ी हल्ला मचाता रहा जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत नशेड़ी को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.