कुशीनगर, फरवरी 5 -- फोटो पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने का दृश्य कुशीनगर। इलाके के युवाओं में पानी टंकी पर चढ़कर रील बनाने की होड़ लगी है। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लाइक व कमेंट की चाहत में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पानी की टंकी पर रील बनाना करमैनी में चर्चा का विषय बना है। करमैनी के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एक पानी की टंकी है। तमाम किशोर पानी की टंकी पर चढ़कर तरह तरह के रील बना रहे हैं। तीन बजे शाम के बाद युवाओं का जमावड़ा लग रहा है। टूटी बाउंड्री से युवा व किशोर हास्पिटल परिसर में बने पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं। जहां से तरह तरह के डायलॉग, नाच व गाना करते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल कर लाइक व कमेंट पा रहे हैं। इस सबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस तरह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.