बरेली, जनवरी 9 -- बहेड़ी। युवकों पर रील बनाने की धुन ऐसी चढ़ रही है कि वह जान की परवाह भी नहीं कर रहे। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने युवकों ने नगर पालिका की पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मोहल्ला महादेवपुरम में ओवरहेड टैंक पर पानी की टंकी पर रील बनाने के लिए दो युवक एक बच्चे के साथ चढ़ गए। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में ओवरहेड टैंक के सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर सवाल खड़े हो रहे है। जिम्मेदारों की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिस पानी की टंकी पर चढ़कर यह रील बनाई गई, वहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सवाल उठ रहे है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग बच्चे का भी टंकी पर होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.