जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जमशेदपुर। यात्रियों को पानी की खाली बोतल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए इससे स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम जाम हो सकता है। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को इसके लिए जागरूक करने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर बोतल बैंक लगाया गया है ताकि लोग पानी के खाली बोतल को उसमें डाल दे। बताया जाता है कि स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के तहत रेलवे ने यह पहल शुरू की है। रेल कर्मचारियों के अनुसार स्टेशन के पांचो प्लेटफार्म पर बोतल बैंक के रखे जाएंगे। पानी के खाली बोतल को एक जगह रखने के प्रति यात्रियों को रेलकर्मी जागरूक भी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.