फरीदाबाद, नवम्बर 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट पर दमकल विभाग के कर्मचारी के साथ साइबर अपराधियों ने 55,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। अपराधियों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 55000 का मोबाइल फोन ऑर्डर किया है। घटना 21 अक्टूबर की है। सेक्टर 3 निवासी अंकित सिंह दिल्ली एयरपोर्ट पर दमकल विभाग में कर्मचारी हैं । उनका कहना है कि 21 अक्टूबर को उनके पास एक फोन आया, जिसने अपने आप को नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी बताया और उसने उसका पानी का बिल बकाया बताया। उसने उसे इन्कार कर दिया कि उसका कोई पानी का बिल बकाया नहीं है। बावजूद उसके फोन पर उसने उसे एक लिंक भेजा और उससे कहा कि उसका बकाया है वह जांच ले। जब उसने उसे लिंक पर क्लिक किया तो यूलबी खुल गया और उसने जब मैन देखा तो उसके 13 रुपए बकाया नजर आ रहे थे, लेकिन उसे ठगे जाने का एहसास हो गया । उस...