हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। जल संस्थान ने बिलों के बकाए के लिए इंद्रानगर में अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से पानी का बिल नहीं दे रहे 19 बकाएदारों को नोटिस दिए गए। वहीं तीन कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। अब इन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। पेयजल का उपयोग नहीं करने के बाद भी कई उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिससे जल संस्थान को करोड़ों का बकाया हो गया है। अब इसकी वसूली के लिए विभाग ने बकाएदारों की सूची बनाकर वसूली अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने इंद्रानगर में अभियान चलाया। इस दौरान 19 बकाएदारों को नोटिस थमाए गए। वहीं लंबे समय से बिल नहीं देने पर दो और एक अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 13 उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया बिल जमा कराया गया। बताया गया कि नोटिस के बाद भी बिल नहीं देने वालों का कने...