फरीदाबाद, फरवरी 9 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। पानी का बिल अपडेट करने के नाम पर अपराधियों ने एक महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को यूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय) का कर्मचारी बताकर महिला को एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से राशि निकल गई। जानकारी के अनुसार महिला के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें सामने वाले ने पानी का बिल अपडेट न होने की बात कही। इसके बाद उसे एक लिंक और एपीके फाइल भेजी गई। महिला के फाइल डाउनलोड करते ही उसके मोबाइल का एक्सेस ठगों के हाथ में चला गया और कुछ ही देर में खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़िता को जब खाते से रकम कटने का मैसेज मिला तो उसने तुरंत साइबर थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.