गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के पानी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। निगम द्वारा बिलिंग सिस्टम में किए जा रहे तकनीकी बदलावों के कारण अब पानी बिल जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त-एक यश जालुका द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के बिल भुगतान की अंतिम तिथि 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच थी, वे अब बिना किसी विलंब शुल्क के 8 मार्च 2026 तक अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम अपनी जल बिलिंग प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू कर रहा है। इस प्रक्रिया के तहत पुराने सॉफ्टवेयर से लाखों उपभोक्ताओं का डेटा नए सिस्टम में माइग्रेट (स्थानांतरित) किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के दौरान उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.