रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के बुंडू के रहने वाले रविंद्र नाथ लोहार से पानी का कनेक्शन काटने के नाम पर उनके खाते से 2.87 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। घटना 30 अप्रैल की है। इस संबंध में रविंद्र नाथ लोहार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविंद्र नाथ ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में कार्यरत हैं। उनका और उनकी पत्नी का बैंक में ज्वाइंट एकाउंट है। 30 अप्रैल को उन्हें दिल्ली जल बोर्ड से बकाया से संबंधित एक मैसेज आया और एक लिंक भी भेजा गया। लिंक को डाउनलोड कर बैंक डिटेल डालने को कहा गया। लिंक को अपडेट करते ही उनके खाते से 2.87 लाख रुपए उड़ लिया गया। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। जिसके बाद वह थाना गए और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.