रांची, जुलाई 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके रोड के रहने वाले 71 वर्षीय राजीव गर्ग से साइबर अपराधियों ने पानी का कनेक्शन काटने का झांसा देकर उनसे 4.68 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में राजीव गर्ग ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें 16 जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें रांची नगर निगम सीआरएमएस का लोगो लगा था और लिखा गया था कि पूर्व का भुगतान नहीं करने की वजह से उनकी जल आपूर्ति सेवा काट दी जाएगी। राजीव गर्ग ने जैसे ही दिए गए नंबर (8240234872) पर कॉल किया, एक व्यक्ति ने स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी बताया। कहा कि वर्ष 2012 की Rs.12 की एक नाममात्र बकाया राशि है, जिसे तत्काल ऑनलाइन भुगतान करना आवश्यक है। इसके बाद पीड़ित को एक अन्य व्हाट्सऐप नंबर (9835907984) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.