फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने बल्लभगढ़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल के अकाउंटेंट के मोबाइल के पास एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद स्कूल के बैंक खाते से 15 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली। साइबर अपराध बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित स्कूल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट स्कूल के संचालक ने बताया कि नौ दिसंबर की दोपहर को उसके स्कूल के अकाउंटेंट के व्हाटसऐप पर एक लिंक आया था। इसके बाद व्हाटसऐप कॉल कर एक शख्स ने कहा कि वह निगम कर्मचारी है। यदि पानी का बिल नहीं भरा तो पानी का कनेक्शन काट दिया जएगा। इस पर पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हेक हो गया। इस तरह साइबर ठग ने मोबाइल के जरिए स्कूल के बैंक खाते से 15...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.