गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निकाय के हो रहे चुनाव में वार्ड 19 में 4700 से भी अधिक मतदाता अपने 6 प्रत्याशियों के भाग्य का इस बार फैसला करेंगे। हालांकि इस वार्ड में पिछले 15 वर्षों से कई मूलभूत सुविधाओं से यहां के लोग वंचित हैं। वार्ड 19 में 28 नंबर, भंडारीडीह पहाड़ी, बेलाडीह और शांतिनगर मोहल्ला शामिल है।नाली खुला रहने से कई तरह के संक्रमण का डर लोगों को सताता रहता है। आजतक इस पर स्लैब नहीं डाला गया है। घरों के सामने से भी नाली का पानी बहता है। जल निकासी की बेहतर सुविधा नहीं रहने के कारण लोग परेशान रहते हैं। पूजा-पाठ करनेवाले लोगों को इन नालियों के कारण कई बार भावनाएं भी आहत हुई हैं। लोगों ने बताया कि सालों से सफाई नहीं होने के कारण नाली जाम हो गई है। मोहल्ले की भी साफ-सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.