देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। देवघर शहर को नगर निगम बने अब 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन देवघर के नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। शहर के लोगों के लिए पानी की उपलब्धता आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। शहर के अधिकांश मोहल्ले ड्राई जोन में आते हैं। सप्लाई वाटर की पहुंच महज कुछ मोहल्लों तक ही सिमित है। जबकि अधिकांश मोहल्ले तक अब भी सप्लाई वाटर नहीं पहुंचाई गई है। देवघर के लोगों को बस आश्वासन ही दिया जा रहा है कि उन्हें जल्द से जल्द पर्याप्त पानी उपलब्ध होना शुरु हो जाएगा। मजबूरी में लोगों को बस आश्वासन का घुंट पीकर ही रहना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुरुस्त सीवरेज सिस्टम, पक्की और सुरक्षित सड़कें, साफ-सफाई की व्यवस्था, गलियों में स्ट्रीट लाईट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नसीब नहीं हो रही है। ऐसा ही कुछ हाल है देवघर नगर निगम क्षेत्र क...