मुजफ्फर नगर, जून 30 -- थाना छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर ओवरब्रिज से इनोवा कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गयी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। ये सभी दोस्त एक गुजरात से केदारनाथ तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। हादसे की जानकारी उनके पास से मिले मोबाइलों से परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शाम के समय तेज गति से शामली की तरफ से आ रही इनोवा कार अंनियत्रित होकर पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। लगभग 20 फीट नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी मिलते ही छप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.