शामली, जुलाई 6 -- शामली। शनिवार को शामली क्रिकेट अकैडमी में तीसरी रामप्यारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुक़ाबला पानीपत और शामली क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शामली ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। शामली की ओर से अनिवेश ने सर्वाधिक 60 रन बनाए और नमन तरार ने 46 रन, शुभ पंवार ने नाबाद 39 रन बनाए। पानीपत की ओर से गौरव राठी ने दो विकेट चटकाए। जवाब में पानीपत की टीम 15.1 ओवर मात्र 138 रन पर आल आउट हो गई। पानीपत की और से अंकित निर्वाल ने 55 रन और हरदीप ने 23 रन बनाए। शामली की ओर से आर्यन देओल और हिमांशु चौधरी ने तीन तीन विकेट चटकाए। शामली ने यह मैच 61 रन से जीतकर फाइनल पर क़ब्ज़ा किया। इस मैच के मैन आफ़ द मैच का पुरस्कार हिमांशु चौधरी को दिया गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ सुरजीत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.