मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने पाना छपरा गांव स्थित खेत में पुआल में छुपाकर रखी गई 174 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रवींद्र राय के खेत में पुआल के अंदर शराब रखी गई है। सूचना पर वहां छापेमारी की गई तो 174.7 लीटर शराब बरामद जब्त की गई। उन्होंने बताया कि धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...