मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- पानापुर। ओपी क्षेत्र के बाड़ाभारती पंचायत के युवक पप्पू कुमार सहनी की अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार की रात को मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पर विधायक अजय कुमार मृतक के परिजनों से मिले व परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार को नियमानुसार सरकारी मदद दिलाई जाएगी। मुखिया लालबचन सहनी ने पुलिस को बताया कि देर रात अज्ञात वाहन पप्पू को ठोकर मारकर फरार हो गया। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पप्पू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...