छपरा, मई 26 -- पानापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर में पदस्थापित व सीवान जिले के वसंतपुर थानांतर्गत बलथरा गांव निवासी 52 वर्षीय शिक्षक नईमुद्दीन अंसारी की सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी । बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान घर से चंद किलोमीटर पहले मुसेपुर नहर मार्ग पर चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे जख्मी हो गए । घटना के बाद आसपास के ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । उनकी मौत की खबर मिलते ही पानापुर के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी । उनके निधन पर डीडीओ शिवकुमार राम, शिक्षक नेता जीतेंद्र सिंह, नवल किशोर राय, संतोष कुमार, कवींद्र रेणु, रमेश सिंह, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.