बांदा, दिसम्बर 15 -- पैलानी। तहसील के खप्टिहाकला स्थित सिद्ध पीठ मां पाथादाई मंदिर के जर्जर मार्ग के दिन बहुर गए हैं। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से खप्टिहाकला बस स्टैंड से लेकर पाथादाई मंदिर तक संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से 90 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिकारियों ने छह माह के भीतर ही इस मार्ग को बनाए जाने के लिए ठेकेदारों को निर्देशित किया हैं। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर मार्ग को लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण किया गया था। राज्य मंत्री ने दूरभाष पर बताया कि जर्जर मार्ग को बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगातार आवाज उठाई है। इस मंदिर में आठ से 10 जिले के ग्रामीण प्रतिदिन दर्शन करने को आते हैं। ऐसे में इस संपर...