चंदौली, जनवरी 30 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर जीटी रोड से मलोखर, पड़ाव-भूपौली सहित कई गांवों और रिंग रोड को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क किनारे न तो पाथवे बना है और न ही नाली का निर्माण कराया गया है। राह में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मार्ग पर आवागमन करने वाले गिरकर चोटिल हो रहे है। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है। सड़क किनारे पटरी न होने से सामने से आने वाले वाहन के तेज प्रकाश के चलते दिखाई नहीं देने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने पटरी और नाली निर्माण कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। क्षेत्रीय निवासी अमरनाथ, चेतन के अनुसार, सड़क बनने के बाद से अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, ...