देवघर, जनवरी 12 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। बिजली आपूर्ति अवर प्रमंडल प्रशाखा मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने रविवार को पाथरोल थाना में 9 लोगों पर अवैध रूप से बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में सहायक अभियंता ने पुलिस को कहा है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने विभाग के कर्मी के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के रंगा व मांझीडीह गांव में औचक निरीक्षण को निकले थे। इस दौरान कई घरों की बिजली जांच की गई। जिसमें 9 घरों में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। कहा है कि इन लोगों द्वारा बिजली चोरी किए जाने से विभाग को हजारों का राजस्व की क्षति हुई है। विभाग द्वारा इन लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...