देवघर, जनवरी 19 -- आगामी 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा होनी है। पूजा शांतिपूर्वक बिना किसी विघ्न संपन्न हो, इसको लेकर सोमवार को पाथरोल थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करौं अंचल अधिकारी ऋषिराज ने की। बैठक में पाथरोल समेत टेकरा, बघनाडीह, बिलरिया, जमुनी, गोनेया आदि गांव के पूजा पंडालों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सीओ ने कहा कि पूजा को लेकर कोई परेशानी ना हो, इसका ख़्याल सभी प्रबुद्ध वर्ग रखें। ग्रामीण सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना करें। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। बैठक में मधुपुर पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, एसआई अशोक कुमार, जमुनी मुखिया अधीर चौधरी, बारा मुखिया मिंटू शेख, संतोष साह, रुपेश गुप्ता, दिल...