देवघर, फरवरी 15 -- पाथरोल। सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर स्थित शिव पार्वती मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य शिव बारात निकलेगी। इसे लेकर शनिवार को मंदिर में बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में शिव बारात महोत्सव समिति के संतोष कुमार साह ने बताया की विगत कई वर्षों से सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर से शिव बारात निकाली जा रही है, जो गांव का परिक्रमा कर वापस शिव मंदिर पहुंचता है। बता दें की पाथरोल थाना क्षेत्र में गोसुआ शिव मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर में लोग शिवलिंग पर धान, लौंग व मरीच का बीड़ा अर्पण करते हैं। शिव बरात को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.