धनबाद, मई 27 -- महुदा, प्रतिनिधि। पाथरगड़िया पंचायत के कमलिया शिव मंदिर में सोमवार को पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं मुखिया नमिता देवी किया। मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि कमलिया शिव मंदिर इस क्षेत्र का प्रसिद्ध धरोहर है। यहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। यहां मेला भी लगता है। लोगों को आने जाने में कठिनाई होती थी। समिति के लोगों ने इस पथ समस्या को रखा था। जिसका आज शिलान्यास किया जा रहा है। इसके अलावे यहां श्रद्धालुओं के नहाने के लिए जो तालाब है, इसका भी जीर्णोद्वार किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कार्तिक महतो ने किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष सतिश महतो, सचिव बिनोद माहतो, मुखिया प्रतिनिधि कमल महतो, अविनाश पाठक, राजीव सिंह, गौतम ठाकुर, प्रभात ख्वास, रोमी राज, बलराम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.