मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में निर्देश दिया कि 11 फरवरी को आयोजित मेगा कैंप के माध्यम से लगभग 30 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाए तथा इसके बाद 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले एमडीए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। डीएम ने आईसीडीएस विभाग को आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जागरूकता फैलाने व दवा सेवन कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर मुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को जन आंदोलन का रूप देने को निर्देश दिया। वहीं जीविका को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से समुदाय में प्रचा...