टिहरी, सितम्बर 11 -- डीएम नितिका खण्डेलवाल ने चंबा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) के मुआवजा प्रकरणों के निस्तारण को लेकर बैठक ली। डीएम ने एनएच-34 के किमी 65 से 76 तक पड़ने वाले गांवों के लंबित मुआवजा प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए एसएलएओ को तत्काल यूसी बीआरओ को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बीआरओ को 15 दिन को निर्देशित किया। डीएम ने दिखोल गांव के भूमि मुआवजा के दो लंबित प्रकरणों के संबंध में एसएलएओ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार तत्काल पैसा जारी करवाएं। पात्र व्यक्तियों को पैसा दिए जाने के बाद बीआरओ के अधिकारी को संबंधितों से कब्जा लेने को कहा गया। इस मौके पर खमोली, कोटीगाड़, मलेथा, डाबरी आदि अन्य गांवों के भूमि मुआवजा के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.