किशनगंज, जुलाई 26 -- किशनगंज, संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अनिकेत कुमार ने अपने कार्यालय में वार्ड पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। एसडीएम अनिकेत कुमार ने मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाने के लिए पार्षदों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीएम अनिकेत कुमार ने पार्षदों अपील कि प्रत्येक वार्ड में मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा, आपके वार्ड में जितने लोग फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनकी पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें और फॉर्म भरवाने में सहायता करें। साथ ही अपने स्तर पर मतदाता सूची की जांच करें ताकि कोई भी पात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.