गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को लॉयन आर्डर एवं गाजीपुर के सर्वांगीण विकास की गति देने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने समीक्षा बैठक किया। उन्होंने उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन विभाग सहित अन्य विभागों से संचालित योजनाओं और परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी लेते हुए धीमी प्रगति पर संबंधित विभागाध्यक्षों नाराजगी भी जतायी। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की ओर से संचालित योजनाएं पहुंचाये। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करायी जाएगी। डीएम अविनाश कुमार ने प्रभारी मंत्री को जूट वाल हैगिंग देते हुए स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने योजनाओ परियोजनाओ को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। जि...