गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के दस वर्ष के ऐतिहासिक कार्यों के साथ पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास महोत्सव का आयोजन विकास भवन और ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। महोत्सव में दूसरे दिन यानी बुधवार को किसान गोष्ठी और किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाकर भारत को विकसित देश बनाने में सहयोग करें। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ''सेवा, सुरक्षा और सुशासन'' नीति को समर्पित था, जिसका थीम ''उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन'' रखा गया। इसमें किसानों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं सात चयनित किसानों को ट्रैक्टर की चाभी दी गयी। कृषि मेला एवं विकास प्रर्दशनी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.