बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में हुई। जनपद में संचालित बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक ऋण योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, पशुपालन, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैंक व ऋण वितरण, सीडी रेशियो तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं की भी समीक्षा की। बैंक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया कि लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश...